Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव

देश के अलग-अलग राज्यों के पकवानों की प्रदर्शनी

Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) द्वारा 22 मार्च 2026 को सेक्टर-4 में एक भव्य "फूड स्ट्रीट" का आयोजन किया जा रहा है। गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली सड़क पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे। इस बार मुख्य आकर्षण पंजाबी खान-पान होगा, जहाँ लोग पटियाला चाप, छोले-भटूरे और फिरनी जैसे लजीज पकवानों का स्वाद ले सकेंगे। बोकारोवासियों के लिए स्वाद और संस्कृति के इस अनूठे संगम का यह पहला अनुभव होगा।

बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा 22 मार्च 2026 को आयोजित किए जा रहे “फूड स्ट्रीट” कार्यक्रम में बोकारोवासियों को स्वाद और संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां आगंतुकों को देश के विविध राज्यों एवं क्षेत्रों के लजीज पकवानों का स्वाद लेने का अवसर प्राप्त होगा। फूड-स्ट्रीट में विशेष रूप से पंजाबी खान-पान की समृद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक और मसालेदार व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी। 

यहां शहरवासी पंजाब के लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे, जिनमें प्रसिद्ध पंजाबी पटियाला चाप, पंजाबी मलाई चाप, अफगानी चाप, छोले-भटूरे, छोले-कुलचे, विभिन्न प्रकार के पराठे, राजमा-चावल, दही-वड़ा तथा पंजाबी शैली की वेज और नॉन-वेज करी जैसे व्यंजन शामिल होंगे। साथ ही मिठाइयों और पेय पदार्थों में फिरनी तथा पारंपरिक लस्सी की विभिन्न किस्में भी उपलब्ध रहेंगी, जो इस आयोजन के स्वाद को और भी खास बनाएंगी। इन व्यंजनों के माध्यम से आगंतुकों को पंजाब की जीवंत खाद्य संस्कृति की झलक देखने और उसका आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा पहली बार इस प्रकार के फूड स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के लिए एक नया और आकर्षक अनुभव होगा। यह आयोजन सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली सड़क पर किया जाएगा, जहां विभिन्न फूड स्टॉलों के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।बोकारो इस्पात संयंत्र ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष आयोजन में सपरिवार शामिल होकर स्वाद और संस्कृति के इस अनूठे अनुभव का आनंद अवश्य लें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला