Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

विभागीय अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं का रहा पूरा सहयोग

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
(फोटो)

साहिबगंज के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा 'जल महोत्सव' के अवसर पर भव्य जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में निबंध, पेंटिंग, क्विज़ प्रतियोगिता और प्रभात फेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, मुखिया और कई विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहाँ सभी ने स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य समाज को जल की अहमियत के प्रति जागरूक करना है।v

साहिबगंज: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, साहिबगंज, झारखंड द्वारा जल महोत्सव के अवसर पर एक शानदार आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों की अनेक विद्यालयों में निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, और प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर अपने भावपूर्ण निबंध तथा आकर्षक पेंटिंग के जरिए अपनी कला का जादू बिखेरा। प्रभात फेरी में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर जल की अहमियत और स्वच्छता का संदेश पूरे समुदाय तक पहुँचाया, जिससे लोगों में गहरा जागरूकता का संचार हुआ।

इस कार्यक्रम ने जिले में जल के महत्व को नए आयाम दिए और सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित पेयजल का दृढ़ संकल्प लिया, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, मास्टर जलसहिया, विद्यालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण साहित अनुज पाराशर, धीरज साह, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक,  जेएसएलपीएस  दीदी, मुखिया, अभिषेक वत्स, कार्तिक, अंकित झा, फैयाज, दीपक ठाकुर, व सहयोगी संस्था- सोनू इंटरप्राइजेज के कई कर्मी उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण
Bokaro News: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 में शामिल सभी प्रत्याशियों का अंतिम व्यय मिलान 19 को
Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल में' ग्लूदकोमा जागरूकता सप्ताह' का आयोजन
Sahebganj News: "एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन
Bokaro News: एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर' पुरस्कार से सम्मानित हुए बीएसएल के उत्कृष्ट अधिकारी
Bokaro News: लोहा, शराब कारोबारी रितेश सिंह को जान से मारने की मिली धमकी
Koderma News: आईएमए (IMA) ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर का भव्य स्वागत
Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार