Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज

सुमन सिंह और विकास रंजन समेत कई पार्षद रेस में

Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
(फोटो)

धनबाद नगर निगम की नई 'शहर सरकार' का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा, जिसके साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए रोमांचक चुनाव कराया जाएगा। सुमन सिंह, विकास रंजन और अशोक पाल समेत कई दिग्गज पार्षद इस पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने और समर्थन जुटाने में लग गए हैं। फिलहाल नगर निगम का कामकाज 15 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए पुराने किराए के भवन से चलेगा, जबकि निगम का अपना नया भवन इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

धनबादः 18 मार्च को नगर निगम की नई शहर सरकार शपथ ग्रहण लेगी। इसके साथ साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिसके मद्देनजर डिप्टी मेयर के संभावित प्रत्याशी पार्षदों के समर्थन जुटाने और समीकरण साधने में जुट गए हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए कई पार्षदों ने अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। वार्ड 22 की पार्षद सुमन सिंह, वार्ड 26 के विकास रंजन, वार्ड 20 के अशोक पाल, वार्ड 28 के मनोरंजन सिंह, वार्ड 33 की मेनका सिंह और वार्ड 7 के अरुण चौहान के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

सूत्रों के अनुसार अंतिम समय में कुछ अन्य पार्षद भी मैदान में उतर सकते हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। इधर नगर निगम की नई टीम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यालय भी तैयार कर लिया गया है। पुराने कार्यालय भवन को करीब 15 लाख रुपये की लागत से नये रूप में तैयार किया गया है। जब तक नगर निगम का नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक शहर सरकार किराये के भवन से ही कामकाज चलाएगी। अधिकारियों के अनुसार निगम का नया भवन इस वर्ष के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न