Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

45 महिला प्रतिभागियों ने नीतियों और सुरक्षा पर की बात

Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त की अध्यक्षता में महिला कार्मिकों के लिए एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भिलाई और दुर्गापुर स्टील प्लांट की महिला अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और कोक ओवन व ब्लास्ट फर्नेस जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपने साहसी कार्य अनुभवों को साझा किया। सत्र का मुख्य उद्देश्य प्लांट के भीतर महिला कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और एक समावेशी कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना था।

बोकारो: इस्पात संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की कड़ी में बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के साथ महिला कार्मिकों का एक विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य प्लांट के भीतर महिला कर्मियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करना और कार्यस्थल के वातावरण को और अधिक सुगम बनाने हेतु सुझाव प्राप्त करना था। कार्यक्रम में संकार्य प्रभाग की महिला कार्यपालकों सहित बीएसएल की वरिष्ठ महिला अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।सत्र के दौरान कुल 45 प्रतिभागियों ने अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के साथ अपने विचार साझा किए। जिसमें कार्यस्थल की नीतियों और सहायता प्रणालियों से संबंधित चिंताओं, अपेक्षाओं और महत्वपूर्ण सुझावों पर सार्थक चर्चा की गयी। 

इस संवाद को और अधिक प्रेरणादायी बनाने के लिए सेल के अन्य संयंत्रों, जैसे भिलाई इस्पात संयंत्र एवं दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ महिला प्रबंधन प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इन महिला नेतृत्वकर्ताओं ने, जिन्होंने कोक ओवन बैटरी, ब्लास्ट फर्नेस और स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) जैसे कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिचालन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं, अपने पेशेवर सफर के बहुमूल्य अनुभव साझा किए। हॉट जोन और मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में कार्य करने के उनके साहसी अनुभवों ने उपस्थित सभी महिला कार्यपालकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव आता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह संवादात्मक सत्र बोकारो इस्पात संयंत्र में समावेशी कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने और महिला कार्मिकों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रकार के आयोजन न केवल महिला अधिकारियों के आत्मविश्वास और मनोबल को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि तकनीकी एवं परिचालन क्षेत्रों में उनकी भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाकर संयंत्र की उत्पादकता और सुरक्षा संस्कृति को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा