Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल
वित्तीय जांच और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग शामिल
दुमका स्थित सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
दुमका: सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
ABVP ने ज्ञापन में परीक्षा एवं परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, समय पर ऑनलाइन परिणाम जारी करने, बस सुविधा और पेयजल व्यवस्था सुधारने, लाइब्रेरी में नई शिक्षा नीति से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाने तथा सभी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह, सुमित सौरभ राय, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, नगर सह मंत्री आदित्य जोशी, आदित्य गुप्ता, मनीष मंडल, राहुल कुमार, नेमत मलिक और अफशान खान सहित कई छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
