Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार

बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। 

बोकारो:  बोकारो जिला अंतर्गत चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4 साइबर ठग प्रकाश दास,  सूरज दास, अंकित दास, और प्रियंशु दास को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी जामताड़ा निवासी हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चास एसडीपीओ ने  बताया कि आरोपी बोकारो आकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे।  साइबर ठगी के दौरान आरोपी खुद को बैंक का अधिकारी बताकर आम जनों को फोन कर केवाइसी अपडेट करने, एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे।

इसके साथ ही पीएमईजीपी लोन अप्लाई कराने, एपीके फाइल लोड कराने सहित खाता लोन के नाम पर साइबर ठगी किया जाता था।  आरोपी इतना शातिर है कि कस्टमर के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर मोबाइल में वाट्सअप कॉल कर स्क्रीन शेयर करता था।कस्टमर का उनसे संबंधित बैंक के खाते की सारी जानकारी जैसे एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर तथा उनके बैंक अकाउंट नंबर, पैन नंबर आदि प्राप्त करने में इन्हें महारत हासिल है।

उसके बाद उसके अकाउंट में जो भी पैसा होता था उसको ये अपनी आईसीसी, आईडीबीआई, अमेजॉन और मनी वॉलेट के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लेता था । एसडीपीओ ने कहा कि चीरा चास के मालती लग्जरी  अपार्टमेंट में करीब तीन चार महीने से आरोपी फ्लैट नंबर एन 101 में रह रहे थे। चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चारों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन अपराधियों के बारे में अन्य आंकड़े जुटाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि इनकी डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सारी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही  एसडीपीओ ने आम जनों से अपील किया कि अपना मकान भाड़ा में लगाने से पहले पुलिस को जानकारी दें। ठग बोकारो के सबसे पॉस क्षेत्र में  मालती अपार्टमेंट में लक्जरी में रह कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने का काम करते थे। पुलिस इनके पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद की है।

Read More.. बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा