Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
देवीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली गांव की घटना
देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय छात्रा चाँदनी कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 4 अप्रैल 2026 की सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।
देवघर: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पहाड़तल्ली (कुम्भी) की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा चाँदनी कुमारी बीते 4 अप्रैल से लापता है। लापता छात्रा के पिता वीरेन्द्र प्रसाद मंडल ने अब जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर न्याय और बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार, चाँदनी कुमारी 4 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल ड्रेस पहनकर मधुपुर स्थित 'आँखी देवी बालिका उच्च विद्यालय' पढ़ने गई थी। लेकिन स्कूल का समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल:

फिरौती या अपहरण का शक?
पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 6206896522 से फोन कर पैसों की मांग की गई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
परिजनों की अपील:
बेटी के गायब होने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेन्द्र प्रसाद मंडल ने प्रशासन से निवेदन किया है कि उनकी पुत्री को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए।
लापता छात्रा की पहचान:
नाम: चाँदनी कुमारी (उम्र 18 वर्ष)
पिता का नाम: वीरेन्द्र प्रसाद मंडल
निवासी: ग्राम- पहाड़तल्ली (कुम्भी), पोस्ट- कलानी, थाना- देवीपुर, जिला- देवघर।
अंतिम बार देखी गई: स्कूल ड्रेस में (4 अप्रैल 2026 की सुबह)
