Ranchi News : सिरमटोली ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सीख रहे युवक की मौत

स्कूटी सीखते समय हुआ नियंत्रण खोना

Ranchi News : सिरमटोली ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सीख रहे युवक की मौत

रांची के सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक क्लाजिस केरकेट्टा की अनियंत्रित वाहन डिवाइडर से टकराने के कारण सड़क हादसे में मौत हो गई।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें