Koderma News: महिलाओं के हुनर को मिला मंच, DC ऋतुराज ने जूट केंद्र का किया निरीक्षण
तिलैया बाजार में स्थायी मार्केटिंग प्लेस बनाने के निर्देश
कोडरमा में उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा संचालित जूट हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और विविधता का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की।
कोडरमा: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के अंतर्गत संचालित जुट हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण आज कोडरमा जिला के उपायुक्त ऋतुराज द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन एवं विविधता का अवलोकन किया और उनके कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्पकारों की प्रतिभा को उचित मंच एवं बाजार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

भ्रमण के पश्चात उपायुक्त ने झुमरीतिलैया नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत बिरसा हुनर केंद्र में जुट क्राफ्ट का एक और यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, महिला विकास समिति की सचिव मनिषा झा, प्रखंड उद्यमी समन्वयक कोडरमा अविनाश मिश्रा, अभिषेक कुमार (चंदवारा), आशुतोष कुमार सिन्हा (डोमचांच) सहित केंद्र से जुड़ी महिला शिल्पकार राधा देवी, गीता देवी, पूनम देवी, पल्लवी देवी एवं अन्य उपस्थित थीं।
