Koderma News: रामनवमी उत्सव के बीच हादसा: तलवार के करतब के दौरान युवक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख रिम्स भेजा

Koderma News: रामनवमी उत्सव के बीच हादसा: तलवार के करतब के दौरान युवक गंभीर घायल
(फोटो)

कोडरमा: रामनवमी जुलूस के दौरान करतब दिखाने के क्रम में बीती रात झुमरीतिलैया में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी 20 वर्षीय वीर कुमार के रूप में की गई। वीर के मित्र ने बताया कि बीती रात तिलैया थाना के समीप एक जुलूस में कुछ लोग लाठी डंडे व तलवार से अपना करतब दिखाते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल प्रखंड मैदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे तथा उनके मित्र वीर भी झांकी का लुत्फ उठा रहे थे। तभी अचानक से एक अज्ञात व्यक्ति जो तलवार भांज रहा था उसने वीर के सिर पर तलवार से वार कर दिया। 

जिससे वीर का सिर फट गया और खून निकलना शुरू हो गया। इसके पश्चात वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा एक टोटो को रोक कर उसमें वीर को बिठाया और हम लोग एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलने के पश्चात तिलैया थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल का हाल-चाल जाना। पुलिस फिलहाल उस युवक की तलाश में है, जिसने वीर के ऊपर जानलेवा हमला किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान