Koderma News : नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री से की गई थी लूट
कोडरमा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से नकली वर्दी, बाइक और लूटा गया सामान बरामद किया।
कोडरमा : कोडरमा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोडरमा की तिलैया पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली पुलिस बनकर भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था। मामले का खुलासा करते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर से एक पैसेंजर को पुलिस होने का झांसा देकर उसके द्वारा पुलिस का स्टीकर लगे हुए मोटरसाईकिल पर बिठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाया गया और वहां जाने के पश्चात उससे ठग द्वारा दो हजार रूपये एवं काजू का एक पैकेट छीन लेने की घटना घटित हुई थी।

उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों की गहराई से जॉच पडताल करते हुए महज दस घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव उम्र 24 वर्ष पिता स्व० अशोक राम के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव द्वारा पुलिस टीम की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह फूड डिलीवरी का काम किया करता था।
इस दौरान अधिक पैसे कमाने की लालच में उसने नकली पुलिस का भेष बनाया और अपने मोटरसाईकिल पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर, पुलिस का केमोफ्लाईज वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस का जूता, टोपी, मैगजीन पाउच, पिस्टल कभर, झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आई डी कार्ड, दो हथकड़ी चाभी सहित तथा अपने नेम प्लेट पर छद्म नाम विराट कुमार B+ बनवाया तथा पुलिस होने का झांसा देकर अपराध करने लगे।
इस अपराध से पहले इसने करीब 1-2 माह पूर्व तिलैया थाना क्षेत्र के ही सुभाष चौक के नजदीक पी डब्लू डी कार्यालय के पास से एक बूजूर्ग व्यक्ति को पुलिस का झांसा देकर एक अंगूठी ले लेने की बात को भी स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा इसके निशानदेही पर नकली पुलिस बनने के लिए प्रयुक्त सामानों के साथ साथ उक्त कांड में लूटे गये रूपये तथा एक पैकेट काजू तथा घटना में प्रयोग किये गये पुलिस का स्टीकर लगा हुआ काला रंग का स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है।
