Koderma News: चैत्र नवरात्रि पर समाजसेवी वीरेंद्र यादव ने गौ-सेवा से की नववर्ष की शुरुआत
भारतीय संस्कृति में गौ-सेवा ही सर्वोपरि: वीरेंद्र यादव
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर परिषद चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे समाजसेवी वीरेंद्र यादव ने आध्यात्मिक आस्था के साथ नववर्ष की शुरुआत की। नवरात्रि के पहले दिन वीरेंद्र यादव कोडरमा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को केला खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है और ऐसे पावन अवसरों पर सेवा एवं श्रद्धा से जुड़ना सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से नवरात्रि के दौरान भक्ति और सेवा भाव अपनाने की अपील की। इस मौके पर गौशाला के सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Edited By: Anjali Sinha
