Koderma News: राजस्व संग्रहण एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

पीड़ितों को मुआवजा राशि का अविलंब भुगतान

Koderma News: राजस्व संग्रहण एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
(फोटो)

उपायुक्त ऋतुराज ने समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने अंचल अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली और लंबित दाखिल-खारिज व आपदा मुआवजे के मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। DC ने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जनता को पारदर्शी सेवा मिलनी चाहिए।

कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दाखिल-खारिज, भू-अर्जन, भूमि विवाद निपटान तथा अन्य लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा आम जनता को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आपदा से संबंधित आवेदनों का सत्यापन करते हुए मामलों का निस्पादन करते हुए लाभुक को मुआवजा की राशि का राशि प्रदान करें। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी, जिससे जिले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल समेत सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन