Koderma News: ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ भीषण सड़क हादसा
हाईवा की चपेट में आने से ससुर और दामाद की मौत
कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नगरखारा के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नवलशाही निवासी दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद सचिन ठाकुर बाइक से कोडरमा की ओर जा रहे थे, तभी एक गिट्टी लदे हाईवा को ओवरटेक करने के दौरान वे उसकी चपेट में आ गए। बाइक हाईवा में फंस गई, जिससे हाईवा उन्हें 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोडरमा: थाना अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नगरखारा के समीप गुरुवार 3 बजे दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर पिता स्व. बबून ठाकुर तथा उनके दामाद गिरिडीह के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में की गई है।

पुलिस ने हाईवा चालक व उपचालक को हिरासत में ले लिया है, वहीं उक्त हाईवा को जब्त कर लिया है। इधर घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से नवलशाही तक पहुंची। जिसके पश्चात दिनेश्वर ठाकुर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के कपड़ो तथा बाइक से उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
