Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
गिरिडीह जिले के सरिया में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासनी पूजा का तीन दिवसीय उत्सव बुधवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शाम को सामूहिक आरती और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने फिल्मी और भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। संजय तर्वे और अन्य सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में दूसरे दिन धार्मिक झांकियां निकाली जाएंगी और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ इसका समापन होगा।
सरिया: माहुरी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासनी पूजा बुधवार से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गई। पूजा के पहले दिन सुबह समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मथुरासनी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ मां मथुरासनी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान समाज की महिलाओं ने भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं शाम के समय सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीनों दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दूसरे दिन रात में बाहरी कलाकारों द्वारा धार्मिक संगीत एवं झांकी प्रस्तुत की जाएगी जबकि शुक्रवार को हवन के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में माहुरी समाज के संजय तर्वे ,आशीष तर्वे,अमित तर्वे गोलू तर्वे,जयंत तर्वे, सुबोध, प्रदीप, पप्पू तर्वे, संगीता माथुर, चेतना तर्वे, पिंकी तर्वे, मनीष तर्वे, ललिता, अंजू, प्रतिभा, प्रीति शामिल रही जबकि पदाधिकारियों एवं युवाओं की अहम भूमिका रही।
