Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट

नशा माफियाओं के विरुद्ध CCA के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
(फोटो)

हजारीबाग प्रशासन ने ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सांप्रदायिक तत्वों पर CCA और NSA के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया की 24/7 मॉनिटरिंग और अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, महिला सुरक्षा और SC/ST मामलों के 60 दिनों में निष्पादन तथा साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है।

हजारीबाग: ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है। पूर्व के जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई है उन सभी घटना में जितने भी अभियुक्त जमानत पर रिहा है तथा वैसे असामाजिक तत्व जो पर्व त्यौहार को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।

जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा
Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ
Pakur News: आयुष विभाग का स्वास्थ्य जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच
Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला
Hazaribagh News: प्रो चंद्र भूषण शर्मा "टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट