Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ

ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनसेवा का लिया संकल्प

Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ
(निभा देवी)

पाकुड़: नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद निभा देवी ने सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनहित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। शपथ लेने के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर  गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने वार्ड के विकास को लेकर आशा जताई और कहा कि नई पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

निभा देवी ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही वार्ड के लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा