Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
यात्रा के प्रचार-प्रसार के दौरान हुआ जानलेवा हादसा
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर नोनीहाट के समीप खसिया गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 70 वर्षीय गोपाल साह की मौत हो गई। सरैयाहाट निवासी गोपाल साह एक जाने-माने तीर्थ यात्रा संचालक थे और अपनी आगामी यात्रा के प्रचार के लिए खसिया गांव गए थे। सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें दुमका ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब फरार वाहन की तलाश कर रही है।
नोनीहाट: स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैयाहाट निवासी गोपाल साह (70) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गोपाल साह का मुख्य व्यवसाय तीर्थ यात्राओं के लिए बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन कराना था। गुरुवार को वह नोनीहाट क्षेत्र में अपनी आगामी यात्रा के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में खासिया गांव गए थे और वहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नोनीहाट में रह रहे उनके परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गोपाल साह को निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए दुमका ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
