Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा

प्रखंडवार सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की हुई जांच

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
(फ़ोटो)

देवघर समाहारणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन के सुचारू संचालन और सीएचसी के समन्वय से शत-प्रतिशत बच्चों की स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया गया।

देवघर: जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की। इस दौरान स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति, मैट्रिक परीक्षा परिणाम, मध्याह्न भोजन योजना और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्रखंडवार स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की जांच की गई। कई क्षेत्रों में उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को स्थिति में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। साथ ही मैट्रिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। 

उपायुक्त ने स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की भी जानकारी ली तथा जहां कहीं कमी है, उसे जल्द दूर करने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने रसोइयों के रिक्त पदों पर नियमानुसार शीघ्र चयन करने को कहा। साथ ही सभी स्कूलों में समय पर चावल का उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। 

उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर तैयार करने को कहा गया, ताकि सभी छात्र-छात्राओं की समय पर स्वास्थ्य जांच हो सके और जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पावन सावन मास के स्वागत को तैयार बाबा नगरी, अंतिम चरण में तैयारियां

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार