Deoghar News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रविवार, 23 अगस्त 2026 को महादेव कृपा बैनर तले कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के बीच पानी की बोतल और फ्रूटी का वितरण किया गया। सेवा शिविर में संस्था के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सावन के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर आयोजित कर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे। Deoghar News: प्रधान डाकघर में अभिकर्ता प्रदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर प्रधान डाकघर के प्रांगण में शुक्रवार को अभिकर्ता प्रदीप जी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनके निधन से संगठन से जुड़े लोगों और सहकर्मियों में शोक की लहर है। शोकसभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और डाककर्मियों ने प्रदीप के व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया। Baba Dham Update: भोर 4:13 बजे खुला बाबा का दरबार, 24वें दिन बोल बम से गूंज उठी बाबा नगरी
Published On
By Anshika Ambasta
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन शनिवार को देवघर की बाबा नगरी आस्था के रंग में रंगी नजर आई। सुबह 4:13 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही शिवभक्तों ने जलार्पण शुरू कर दिया। भोर से ही बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा देवघर गूंजता रहा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पहुंचे कांवरियों की लंबी कतार बीएड कॉलेज से बाबा मंदिर परिसर तक दिखाई दी। Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Published On
By Kumar Ramesham
सतगावां मुख्य बाजार बासोडीह से कांवरियों का जत्था बाबा महेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। पिछले 10 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे कांवरियों ने बताया कि सावन शुरू होते ही वे बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं और एक महीने पहले से सात्विक एवं निरामिष भोजन का सेवन करते हैं। Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 दिन में 28.33 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर आयोजित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में जिला प्रशासन ने मेले के 14 दिनों के आंकड़े साझा किए। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कुल 28,33,634 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इस दौरान बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से ₹3,54,59,011 की आय हुई। शीघ्र दर्शनम् कूपन से ₹2,91,19,680 की आय दर्ज की गई। Shravani Mela 2026: देवघर के मंगल तालाब का होगा कायाकल्प, पर्यटन और विश्राम स्थल बनाने की तैयारी
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम ने नंदन पहाड़ स्थित ऐतिहासिक मंगल तालाब परिसर में वृहद स्वच्छता सह श्रमदान महाअभियान चलाया। महापौर और नगर आयुक्त सहित निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लेकर परिसर की साफ-सफाई की। Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, उपायुक्त और एसपी ने जवानों व स्कूली बच्चों का बढ़ाया उत्साह, दिए निर्देश
Published On
By Suman Kumari
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों के तहत गुरुवार को केकेएन स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। जैप-5 के जवानों, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया। Deoghar News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाजला महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त संग्रह
Published On
By Suman Kumari
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आर. डी. रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक में ‘ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में छात्राओं, शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह 4:07 बजे मंदिर के गर्भगृह का पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों के लिए जलार्पण शुरू हुआ। Deoghar News: हेयर फॉल और कान की समस्या का समाधान अब देवघर में, हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की हुई शुरुआत
Published On
By Suman Kumari
देवघर में हेयर और इयर पैच की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के सामने हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की शुरुआत हुई है। इसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रितु सिंह ने फीता काटकर किया। Deoghgar News: 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Published On
By Suman Kumari
देवघर के के.के.एन. स्टेडियम में 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 372 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 




