बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 3 लाख से अधिक शिवभक्त के जलार्पण करने का अनुमान

श्रावण की दूसरी सोमवारी आज, 12 किलोमीटर लंबी कांवरियों की कतार

बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 3 लाख से अधिक शिवभक्त के जलार्पण करने का अनुमान
बाबा बैद्यनाथ में शिवभक्तों की भीड़

देवघर: श्रावण की दूसरी सोमवारी एवं एकादशी के कारण बाबा बैधनाथ धाम में शिवभक्तों की लम्बी कतार लगी है. सोमवार को 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने का अनुमान है. कवंरिया पथ में बाबा मंदिर से 30 किलोमीटर दूर तक लोगों की भीड़ एक जैसी है, इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. चारों तरफ बोल बम, हर-हर भोले जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है. रविवार शाम से ही जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों को कतारबद्ध कराया जा रहा है. कांवरिया रूट लाइन में कांवरियों की कतार 12 किलोमीटर तक बढ़ने की संभावना है.  

कांवरियों के बढ़ते भीड़ का डीसी ने लिया जायजा

कांवरिया पथ में कांवरियों के बढ़ते भीड़ का जायजा देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकाड़ा द्वारा लिया गया. उनके अनुसार भीड़ नियंत्रण करने की रणनीति में लग गये. डीसी ने सिंघवा से नेहरू पार्क तक रविवार रात से ही कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को रुटलाइन में बनाये गये होल्डिंग प्वाइंट्स में सारी सुविधा रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. विशेष तौर पर पेयजल, शौचालय व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था पर्याप्त रखने का निर्देश दिया गया है.

जिला प्रशासन ने हर चौक-चौराहों पर किया पुलिस तैनात, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें: डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी

जिला प्रशासन ने शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने की तैयारी की है. हर चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गयी है. नो इंट्री जोन बनाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग को भी कावंरिया की भीड़ को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया