उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हिंदी साहित्य के प्रचार को लेकर रांची में जुटे साहित्यकार

उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रांची स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

रांची : राजधानी रांची स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी की ओर से मां पार्वती कॉम्प्लेक्स में सोमवार को हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि तथा डॉ. वासुदेव प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रामनिवास शुक्ल ने हिंदी साहित्य भारती के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्था की पहुंच बढ़ाने के लिए सदस्य संख्या में निरंतर वृद्धि आवश्यक है। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन और उनके सक्रिय संचालन पर बल दिया। उन्होंने संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, महापुरुषों एवं साहित्यकारों की जयंती समारोह तथा रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन को संस्था की प्राथमिकता बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने हिंदी साहित्य भारती द्वारा किए जा रहे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त मंच बताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रांची जिला हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष बलराम पाठक ने घोषणा की कि अब जिला इकाई की बैठक नियमित रूप से मासिक आधार पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा महाविद्यालयों के हिंदी विभागों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का वितरण भी किया गया। ममता मनीष सिन्हा को काव्य मंच प्रकोष्ठ प्रभारी, विशाल कुमार को शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा डॉ. ओमप्रकाश को शिक्षक मंच प्रभारी चुना गया। इस अवसर पर जिला सचिव सुकुमार झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्र, निशांत कुमार पाठक सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह
मासूम को अगवा कर बोरे में बंद किया, झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी के मोबाइल ने खोले खौफनाक राज
ग्रेनाइट जैवविविधता पर कुलेश भंडारी का शोध अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित
Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण
Bokaro News: अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश
पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh Horror: बेटे के प्यार में बेटी की बलि! तंत्र के नाम पर शव के साथ अमानवीय कृत्य, मां समेत 3 गिरफ्तार
Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन
Ramayan Teaser: ‘रामायण’ का महाआरंभ… पहली झलक ने मचाया देशभर में उत्साह, गूंजा जय श्री राम

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now