Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन

आचार्य अजय कुमार साह और राघव वत्स ने किया पूजन

Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन
हवन-पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत

साहिबगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ, सरस्वती वंदना, हवन-पूजन और आरती का आयोजन हुआ।

साहिबगंज: चौक बाजार स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवीन सत्र 2026-2027 का शुभारंभ गुरुवार को पूर्वाह्न 09:00 बजे किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राम स्तुति, सरस्वती वंदना, ओंकार पाठ, गायत्री मंत्र, भारत माता की स्तुति, शांति मंत्र पाठ, हवन एवं भगवान हनुमान की आरती की गई। हवन और पूजन में मुख्य रूप से विद्यालय के आचार्य अजय कुमार साह एवं पुरोहित के रूप में आचार्य राघव वत्स उपस्थित रहे।

हवन एवं पूजन में यजमान के रूप में विद्यालय के आचार्य अजय कुमार साह एवं पुरोहित के रूप में आचार्य राघव वत्स उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित, आचार्य अमित कुमार, अजीत कुमार मालवीय, कल्याण भंडारी, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सारिका कुमारी, स्नेहा भारद्वाज, क्रिस्टीना मुर्मू, सोनी कुमारी, टीनू पाण्डेय, विद्यालय के भैया/बहन, अभिभावक बंधु सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें