Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
राहगीरों और वाहन चालकों में व्याप्त भारी आक्रोश
पाथरडीह-सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित नुनुडीह मोड़ पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में सुमित मिश्रा नामक वाहन चालक घायल हो गए। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। स्थानीय निवासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क और पाइपलाइन कार्य के कारण यहाँ आए दिन हादसे हो रहे हैं।
पाथरडीह: सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित नुनुडीह मोड़ पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सुमित मिश्रा घायल हो गए। बताया जाता है कि वे रात में घर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे में वाहन असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उन्हें माथे पर चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तुरंत चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नुनुडीह मोड़ पर लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत की गई और न ही पाइपलाइन कार्य को दुरुस्त किया गया। राहगीरों और वाहन चालकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वे रोज जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
