Hazaribagh News: प्रकाश सोनी ने जीएसटी एवं अन्य टैक्स के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

टोल टैक्स रोड टैक्स और ग्रीन टैक्स की मार से त्रस्त वाहन मालिक: प्रकाश सोनी

Hazaribagh News: प्रकाश सोनी ने जीएसटी एवं अन्य टैक्स के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 
(फोटो)

भारतीय आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर विभिन्न वाहन करों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रोड टैक्स टोल टैक्स डीजल पेट्रोल टैक्स और जीएसटी की विसंगतियों से अवगत कराया प्रकाश सोनी ने अपील की है कि वाहन मालिकों पर करों का बोझ कम करने के लिए केवल एक ही टैक्स लागू किया जाए और यदि डीजल पेट्रोल पर टैक्स लिया जा रहा है तो रोड टैक्स और टोल टैक्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए ताकि आम जनता और वाहन मालिकों को राहत मिल सके।

बड़कागांव: भारतीय आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर टैक्स से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराते हुए कहा है किसी भी बड़ी छोटी वाहन के रोड टैक्स, टोल टैक्स एवं डीजल पेट्रोल टैक्स, ग्रीन टैक्स जीएसटी एवं आरटीओ में मनमानी की जा रही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आज के समय में सबसे ज्यादा कर केंद्र और राज्य सरकार को बड़ी छोटी वाहनों के मालिकों को ही चुकानी पड़ रही है। जैसे टोल टैक्स एक तरह से सड़क प्रयोग करने का शुल्क है। और हर बार जब आप सड़क का प्रयोग करते हैं तो आपको टोल टैक्स देना पड़ता है। टोल टैक्स प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है। टोल टैक्स की दर हर 6 महीने में बढ़ती जाती है। 

रोड टैक्स जब नया वाहन खरीदने हैं और उसका पंजीकरण करवाते हैं तो वहां की कीमत के प्रतिशत के हिसाब से लिया जाता है। यानी जितना महंगा वहां उतना अधिक रोड टैक्स या रोड टैक्स छोटी गाड़ियों के लिए 15 साल के लिए लिया जाता है। और पुण: 15 साल के बाद दोबारा पंजीकरण करवाने के लिए रोड टैक्स और ग्रीन टैक्स भी देना पड़ता है। और बड़ी गाड़ियों के लिए जैसे बस,  ट्रक, ट्रेलर, हाईवे जैसी गाड़ियों के लिए प्रति 3 महीनों में रोक टैक्स लिया जाता है। उन्होंने राजपाल से अपील किया है की छोटी बड़ी गाड़ियों में रोड टैक्स टोल टैक्स या डीजल पेट्रोल टैक्स किन्हीं एक टेक्स को ही लागू किया जाए अगर डीजल पेट्रोल में टैक्स लिया जाता है तो रोड टैक्स और टोल टैक्स को समाप्त किया जाए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान