Sahebganj News: कोटालपोखर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
15 वर्षीय किशोर और 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
बरहरवा प्रखंड के जीवनपुर चेकनाका के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अवैध रूप से ताड़ की लकड़ी लदे एक तेज रफ्तार भुटभुटिया ने सामने से आ रहे टोटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने अवैध परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
बरहरवा: प्रखंड के कोटालपोखर मुख्य सड़क पर जीवनपुर चेकनाका के समीप एक भयंकर दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 15 वर्षीय युवक और एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक चानदोड से जीवनपुर होते हुए कोटालपोखर आ रहा था, तभी अवैध रूप से ताड़ काष्ठ लदा भुटभुटिया तेज रफ्तार में पश्चिम बंगाल की सीमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे टोटो रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
