‘अब मनमानी नहीं चलेगी’: जमुआ के पीडीएस डीलरों ने खोला मोर्चा

जमुआ गोदाम संचालन में अनियमितता के आरोप से बढ़ी डीलरों की नाराजगी

‘अब मनमानी नहीं चलेगी’: जमुआ के पीडीएस डीलरों ने खोला मोर्चा
बैठक की मांग को लेकर एकजुट पीडीएस डीलर

जमुआ प्रखंड में पीडीएस डीलरों ने गोदाम संचालन में मनमानी, शुद्ध वजन नहीं मिलने और बकाया कमीशन भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है। डीलर संघ के संरक्षक मोहम्मद निजामउद्दीन ने 12 मई को आपात बैठक बुलाने की मांग की है। बैठक में एमओ, एजीएम और ऑपरेटर को भी बुलाने पर जोर दिया गया है।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड स्थित गोदाम संचालन में कथित मनमानी, शुद्ध वजन नहीं मिलने और बकाया भुगतान की समस्या को लेकर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों में नाराजगी बढ़ गई है। डीलरों ने अब आंदोलनात्मक रुख अपनाने का संकेत देते हुए 12 मई को आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।

जमुआ प्रखंड डीलर संघ के संरक्षक मोहम्मद निजामउद्दीन ने संघ के सचिव को प्रस्ताव भेजकर कहा है कि अधिकारियों से समन्वय की कमी का खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने अध्यक्ष से विचार-विमर्श कर 12 मई को आपात बैठक बुलाने की अपील की है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि बैठक में एमओ, एजीएम और ऑपरेटर को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि डीलरों को शुद्ध वजन और सही गुणवत्ता का अनाज सीधे उनके भंडार तक उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सचिव से इस सुझाव पर त्वरित निर्णय लेने की मांग की है।

इधर, सचिव के निर्देशानुसार 15 मई 2026 को प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला, डीलरों के लंबित कमीशन भुगतान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। दूसरा, 18 मई को हजारीबाग में आयोजित संघ की बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम और वाहन व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुनील खंडेलवाल की पहल रंग लाई, पुराने गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर फिर लहराया तिरंगा

संरक्षक मोहम्मद निजामउद्दीन ने सभी डीलर साथियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि जब तक डीलर एक मंच पर संगठित नहीं होंगे, तब तक गोदाम की मनमानी और बकाया भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि डीलरों के अधिकार और सम्मान के लिए अब मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं