मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क: दीपिका पांडेय सिंह

महागामा में BLA-2 प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क: दीपिका पांडेय सिंह
महागामा में आयोजित BLA-2 प्रशिक्षण शिविर में मौजूद मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता

महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड में कांग्रेस द्वारा BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।

गोड्डा: महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं के प्रति संगठन को सजग बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन और पात्र मतदाताओं के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत होती है और प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान संगठन की सक्रियता यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को नाम जोड़ने या संशोधन में परेशानी हो, तो कांग्रेस संगठन पूरी तत्परता से मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कुछ राज्यों में मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है और राज्य में विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन

कार्यक्रम में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष यह्या सिद्दीकी, मेहरमा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह, SIR प्रशिक्षक मुद्दसर खान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल