Sahebganj News: जेल से बाहर आते ही अरशद का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल, हाईकोर्ट से ईडी-सीबीआई तक पहुंचे

भ्रष्ट अफसरों-पत्थर माफियाओं में मची खलबली  

Sahebganj News: जेल से बाहर आते ही अरशद का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल, हाईकोर्ट से ईडी-सीबीआई तक पहुंचे
(फ़ोटो)

14 महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने साहिबगंज के भ्रष्ट तंत्र और पत्थर माफियाओं के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने रांची में ED, CBI, और ACB सहित 9 महत्वपूर्ण विभागों का दौरा कर साक्ष्य सौंपे और दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की।

साहिबगंज: 14 महीने बाद जेल से रिहा होते ही चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों और पत्थर माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को अरशद ने राज्य की राजधानी रांची में हाईकोर्ट, लोकायुक्त, सीबीआई, ईडी, एसीबी, जेल आईजी, प्रदूषण बोर्ड, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग का दौरा किया।  

एक दिन में 9 विभागों का दौरा  

अरशद ने बताया कि उन्होंने जेल जाने से पहले और रिहा होने के बाद स्पीड पोस्ट से भेजे गए आवेदनों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही नए तथ्यों और साक्ष्यों से भी संबंधित विभागों को अवगत कराया। सभी जगह उन्हें ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। अरशद की इस सक्रियता से जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों, पत्थर कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।  

क्यों गए थे जेल  

साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने अरशद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, रंगदारी, भयादोहन, ब्लैकमेल और एससी-एसटी एक्ट के तहत जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 104/24 और 204/24 दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में वे नियमित जमानत पर रिहा हुए हैं।  

जेल में भी जारी रखा आंदोलन  

जेल में रहने के दौरान साहिबगंज और मधुपुर जेल में भ्रष्ट जेल-प्रशासन के खिलाफ अरशद का आंदोलन सुर्खियों में रहा था। इसी को लेकर उन्होंने जेल आईजी से 94 बिंदुओं पर सूचना की मांग की है।  

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जिरुल-करमाटांड़ सड़क चौड़ीकरण बना आफत, हल्की बारिश में ही आवागमन ठप्प

इन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग  

अरशद ने डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू पर झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है। साथ ही केस के अनुसंधानकर्ता दीपक क्रिएशन, लव कुमार और पर्यवेक्षण पदाधिकारी सह एसडीपीओ किशोर तिर्की पर झूठे केस को सत्य करार देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिले में अवैध खनन, परिवहन और स्टोन क्रशर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।  

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित

‘संघर्ष अब और तेज होगा’  

अरशद ने कहा कि जेल जाने से मेरा मनोबल गिरा नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। भ्रष्ट अफसरों, पत्थर माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरा संघर्ष अब और तेज होगा। न रुके हैं न रुकेंगे, न झुके हैं न झुकेंगे, न डरे हैं न डरेंगे। बिना किसी डर-भय के मेरा आंदोलन जारी रहेगा। अरशद के इस कदम से जहां भ्रष्ट तत्वों में बेचैनी है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं