दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में मात्र 70 हजार रुपये बकाया दहेज के लिए पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई नवविवाहिता नेहा कुमारी की रांची रिम्स से लौटने के क्रम में मौत हो गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विनिर्दिष्ट कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव से रूह कपांने वाली एक घटना सामने आई है, जहां दहेज की वेदी पर एक और बेटी की बलि चढ़ा दी गई। बकाया दहेज के मात्र 70 हजार रुपयों के लिए एक नवविवाहिता को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। रिम्स (रॉंची) में जिंदगी और मौत के बीच 16 दिनों तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार शुक्रवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ तरहसी थाना पहुंचकर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पिछले साल नवंबर में हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर गांव के निवासी बब्लू राम ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की शादी पिछले साल 25 नवंबर को तरहसी के पदमा सूर्य मंदिर में कसमार निवासी पवन कुमार के साथ की थी।
70 हजार रुपये के लिए लगातार प्रताड़ना का आरोप

10 जून को पेट्रोल डालकर लगाई आग

16 दिनों तक चला इलाज, रास्ते में तोड़ा दम
स्थिति और बिगड़ने पर नेहा को रांची के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे रांची रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया। 25 जून को रिम्स के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और परिजनों को उसे घर ले जाने की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, 26 जून की देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय रास्ते में ही नेहा की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पति ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर, इस मामले में आरोपी पति पवन कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से पूरी तरह इंकार किया है। उसका कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि नेहा पर पेट्रोल डालकर किसने आग लगाई। पवन का दावा है कि जलने की जानकारी मिलने पर वह उसे बचाने गया था और इलाज के दौरान भी साथ रहा। उसने मायके वालों के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


