छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तरपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल योग साधक और छात्र।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलामू के छत्तरपुर प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामगढ़ कउवल पंचायत भवन, कृषि अनुसंधान केंद्र, पल्स टू उच्च विद्यालय, गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज और अन्य स्थानों पर योग गुरुओं ने लोगों को योगाभ्यास कराया।

पलामू: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में योग गुरुओं एवं योग साधकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। रामगढ़ कउवल पंचायत भवन के सामने बाल विद्या स्कूल परिसर, कृषि अनुसंधान केंद्र रामगढ़, पल्स टू उच्च विद्यालय मैदान, गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज सड़मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधुडीह सहित अन्य स्थानों पर तथा जनसेवा कार्यालय में छत्तरपुरवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

विभिन्न योग शिविरों का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

इस अवसर पर योग गुरु महेश प्रसाद यादव, भोला यादव, मंटू जी, कृष्णनंदन शर्मा एवं योगेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमारे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक जीवन में संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है।

उन्होंने कहा कि 21 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बरहरवा स्टेशन: अवैध शराब और मानव तस्करी का क्यों बन रहा हब?

योग गुरु महेश प्रसाद यादव ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम सभी स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NDRF की मांग पर धरना पड़ा भारी, साहिबगंज में दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज

योग शिक्षक महेश प्रसाद यादव ने ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, मर्कटासन, बाह्य प्राणायाम, कपालभाति, भुजंगासन आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।

योग शिविर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक, छत्तरपुर शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र यादव एवं ओमेगा स्टडी के निदेशक अवधेश कुमार यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सुरेंद्र यादव ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

मौके पर शिक्षक कृष्णा सिंह, पप्पू कुमार गुप्ता, नारायण यादव, मोहम्मद वसीर साह, हिमांशु ठाकुर, कौशल यादव, पवन ठाकुर, कार्तिक, सत्यम, अमित कुमार तथा सैकड़ों बच्चे, अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अंत में "ॐ शांति" पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर
झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास
कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल
बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र
जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी
Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर