बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र

एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीआईटी लालपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल निदेशक, शिक्षक, छात्र और बच्चे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीआईटी लालपुर में एनएसएस इकाई द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने योग को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीआईटी लालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा की उपस्थिति में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार झा ने कहा कि योग एक प्रकार की साधना और पूजा है। जिस प्रकार हम प्रतिदिन नियमित रूप से पूजा करते हैं, उसी प्रकार योग को भी अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तंदुरुस्त, ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखता है। नियमित योगाभ्यास अपनाकर लोग महंगी चिकित्सा पर निर्भरता कम कर सकते हैं।

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शामिल युवाओं और नन्हे बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि योग अब घर-घर तक पहुंच चुका है और लोग इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहे हैं।

डॉ. संदीप नाथ शाहदेव एवं डॉ. अमृता प्रियम ने भी सभी से योग को अपने जीवन में अन्य आवश्यक कार्यों की तरह शामिल करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: झारखंड के जंगलों का डिजिटल दस्तावेज़ तैयार, 2,700 से अधिक प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

कार्यक्रम में राणा मिश्रा, अजय कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं परिसर में रहने वाले बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास
कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल
बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र
जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी
Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
नीट पर पीएम की संवेदनशीलता सराहनीय, आंगनवाड़ी कर्मियों पर भी ध्यान दें: जे.पी. पांडेय
छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
G7 के बाद बढ़ी तल्खी! ट्रंप-मेलोनी में छिड़ी जुबानी जंग, रिश्तों में आई दरार
कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी