Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
योगिक साइंस विभाग की शिक्षिका मिनी सहाय ने कराया अभ्यास
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए कहा कि स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय के योगिक साइंस विभाग द्वारा किया गया। प्रातः 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग एक पूर्ण विज्ञान है, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा का सामंजस्यपूर्ण विकास करना है।


इस अवसर पर योगिक साइंस विभाग की समन्वयक डॉ. अपर्णा सिन्हा ने भी योग की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. ईश्वरी प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. जी.सी. बास्के सहित अन्य शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


