अमेठिया नगर में सात दिवसीय वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर अरिबन सान्याल

अमेठिया नगर में सात दिवसीय वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन
(योग शिविर का समापन समारोह)

रांची के अमेठिया नगर में जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन हुआ। डॉ. अरिबन सान्याल और सेवानिवृत्त आईएएस बृजमोहन कुमार ने बुजुर्गों को निरोग रहने के लिए दैनिक जीवन में प्राणायाम और ध्यान अपनाने की प्रेरणा दी।

रांची: जिला योग एसोसिएशन एवं योग लवर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अमेठिया नगर में आयोजित सात दिवसीय वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

समापन समारोह के अवसर पर मोदी सेवा सदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरिबन सान्याल एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बृजमोहन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया तथा शिविर की सफलता पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (Certificate) भी वितरित किए गए।

शिविर के अंतिम दिन एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अरिबन सान्याल ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए। उन्होंने योग को बेहतर स्वास्थ्य एवं रोगों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। पूरे सात दिवसीय योग शिविर का सफल संचालन रांची जिला योग एसोसिएशन की जिला सचिव रजनी बक्शी द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान संघ की योग शिक्षिकाएँ साक्षी कुमारी एवं रश्मि सिंकू ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय बनाना था, जिसमें शिविर पूर्णतः सफल रहा।

यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन
Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा