ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला

12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा

ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
ट्विशा केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

भोपाल की पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस संवेदनशील केस को सनसनीखेज न बनाया जाए। कोर्ट ने निष्पक्ष जांच पर जोर देते हुए मीडिया ट्रायल से बचने की सलाह दी। मामले की जांच अब CBI करेगी।

नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 33 वर्षीय कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। सोमवार को देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की विशेष पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस संवेदनशील प्रकरण को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। इसके बाद ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा नशे की लत से जूझ रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर बयान देने के बजाय जांच एजेंसियों के समक्ष अपना पक्ष रखें, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल (SG) ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। वहीं, ट्विशा परिवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने FIR दर्ज करने में देरी और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: मोदी की अपील का असर: एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे तीन केंद्रीय मंत्री

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मामले में कई महत्वपूर्ण पहलू हैं। उन्होंने दूसरे पोस्टमॉर्टम को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की कार्रवाई की सराहना की और राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश को भी उचित कदम बताया।

यह भी पढ़ें: इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को मिली जमानत के खिलाफ याचिका पर भी सुनवाई जारी है। मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा बनी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां