गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती

मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट पर शाम 5 बजे से शुरू होगी महाआरती

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा,  काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
साहिबगंज में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 26 मई को साहिबगंज का मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट ‘मिनी काशी’ में बदल जाएगा। शाम 5 बजे से काशी से आई 71 सदस्यीय पुरोहितों की टीम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा महाआरती करेगी। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव द्वारा पिछले नौ वर्षों से आयोजित यह कार्यक्रम इस बार और भी दिव्य और भव्य बनाया गया है।

साहिबगंज: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार, 26 मई को साहिबगंज का मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट 'मिनी काशी' में बदल जाएगा। शाम 5 बजे से बिजली घाट स्थित मुक्तेश्वरधाम गंगा तट पर काशी से आई 71 सदस्यीय पुरोहितों की टीम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा महाआरती करेगी।

9 साल की परंपरा, इस बार और दिव्य  

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की ओर से लगातार नौ वर्षों से बनारस की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सुनील यादव ने बताया कि इस बार आरती को और भव्य रूप दिया गया है। काशी के अनुभवी पुरोहित और गंगा आरती करने वालों की विशेष टीम बुलाई गई है। भव्य दिव्य गंगा महाआरती एक से डेढ़ घंटे तक वैदिक मंत्रों के साथ होगी। मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना बनारस के पुरोहित ही संपन्न कराएंगे।
आरती के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

दुल्हन की तरह सजा गंगा तट  

इस विशेष आयोजन के लिए गंगा तट और गंगा घाट के मुख्य मार्ग पर स्थित सभी मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। घाट पर दीयों की रोशनी और मंत्रों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

सुनील यादव ने की अपील  

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने जिले के सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा मोक्षदायिनी मां गंगा के धरती पर अवतरण का दिन है। इस पावन बेला पर सभी श्रद्धालु परिवार सहित पधारकर बनारस जैसी गंगा आरती का दर्शन लाभ लें और पुण्य कमाएं। सभी सादर आमंत्रित हैं।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में आग उगल रहा आसमान, पारा 40 पार, ठंडे पेय पदार्थों ने तोड़े रिकॉर्ड

क्यों खास है गंगा दशहरा?  

मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं। इस दिन गंगा स्नान, पूजा, दान और आरती का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज का तीनपहाड़ बना अवैध लॉटरी का 'महाहब': बरहरवा से राजमहल तक फैला नेटवर्क, बर्बादी की कगार पर युवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?