Sahebganj News: जेल प्रशासन पर सामाजिक कार्यकर्ता का गंभीर आरोप, सैयद अरशद नसर ने खोला मोर्चा

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र प्रेषित

Sahebganj News: जेल प्रशासन पर सामाजिक कार्यकर्ता का गंभीर आरोप, सैयद अरशद नसर ने खोला मोर्चा
(सैयद अरशद नसर)

साहिबगंज के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण व पशु प्रेमी सैयद अरशद नसर ने साहिबगंज जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अरशद ने शनिवार को स्पीड पोस्ट के जरिए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जालसा) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे सहित कई शीर्ष पदाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण व पशु प्रेमी सैयद अरशद नसर ने साहिबगंज जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अरशद ने शनिवार को स्पीड पोस्ट के जरिए राज्य के बड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।   

अरशद ने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहिबगंज के अध्यक्ष अखिल कुमार व सचिव विश्वनाथ भगत, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और कारा अधीक्षक परमेश्वर भगत को पत्र भेजा है।

अरशद का आरोप है कि 13 दिसंबर को मधुपुर जेल ट्रांसफर के दौरान साहिबगंज जेल गेट पर उनका जमा नगद, मुलाकाती सामान, मेडिकल रिपोर्ट और बंदी आवेदन पत्र वापस नहीं किया गया। 15 मई को साहिबगंज जेल गेट पर कई कारा कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार व बदसलूकी की। और 14 महीने तक साहिबगंज व मधुपुर जेल में शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न, शोषण व टॉर्चर किया गया। अरशद ने अधिकारियों से मांग की है कि जेल गेट पर जमा सारा सामान तुरंत वापस दिलाया जाए। 15 मई की घटना में शामिल दोषी कारा कर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। और 15 मई का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाए ताकि आगे साक्ष्य के रूप में काम आ सके।

अरशद ने शनिवार को ही सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जन सूचना पदाधिकारी सह कारा अधीक्षक परमेश्वर भगत से आवेदन देकर 15 मई के दिन जेल परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों का फुटेज पेन ड्राइव में और दोषी कर्मियों के नाम-पद की जानकारी मांगी है। अरशद ने कहा है कि जब तक सामान वापस नहीं मिलता और दोषी कारा पदाधिकारी, कर्मी व कक्षपाल पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: “घर-घर जलेगा दीप”: 21 जून से साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव की भव्य शुरुआत

अरशद नसर ने चेतावनी दी है कि पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दी जाएगी। अरशद द्वारा पत्र भेजने और सूचना मांगने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं में इस कदम को लेकर खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन मैपिंग नहीं? 24 मई तक नहीं पहुंचे तो कट सकता है नाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर