वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन मैपिंग नहीं? 24 मई तक नहीं पहुंचे तो कट सकता है नाम

वोटर लिस्ट में नाम है लेकिन मैपिंग नहीं? 24 मई तक नहीं पहुंचे तो कट सकता है नाम
मतदाता सूची मैपिंग को लेकर बूथ पर पहुंचे मतदाता

साहिबगंज जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत हजारों मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने 24 मई 2026 को सभी अन्मैप्ड मतदाताओं से अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मैपिंग कराने की अपील की है।

साहिबगंज: अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, पर आपने मैपिंग नहीं कराई, तो सावधान! जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने मतदाताओं से 24 मई 2026 को अपने बूथ पर पहुंचने की अपील की है। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग 01.10.2026 को अहर्ता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है। इसके लिए पुरानी वोटर लिस्ट का नए सिरे से मैपिंग किया जा रहा है।

पर दिक्कत ये है कि साहिबगंज के तीनों विधानसभा क्षेत्रों - 01-राजमहल, 02-बोरियो (ST), 03-बरहेट (ST) में हजारों वोटर अभी भी अन्मैप्ड हैं। यानी लिस्ट में नाम तो है, पर सिस्टम में मैप नहीं हुआ। मैपिंग में तेजी लाने के लिए 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर अन्मैप्ड वोटरों की लिस्ट चिपका दी गई है। इस लिस्ट में आपके बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा होगा। 24 मई को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठेंगे। उपायुक्त ने अपील की है कि जिन वोटरों का मैपिंग नहीं हुआ है, वे अपने बूथ पर जाकर अपना मैपिंग का काम पूरा करा लें।

 उपायुक्त ने बताया कि अगर मैपिंग नहीं हुई तो विशेष गहन पुनरीक्षण में आपका नाम वोटर लिस्ट से हट भी सकता है। फिर वोट डालने में दिक्कत होगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में नाम बचाना है तो 24 मई को बूथ जाना है। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र का आधार है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर