Sahebganj News: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,मरीजों की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर बल

Sahebganj News: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,मरीजों की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
(फ़ोटो)

साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और पुरानी मशीनों को बदलकर आधुनिक सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और अस्पताल में साफ-सफाई व बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

साहिबगंज: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर जनरल वार्ड, महिला वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, पेयजल, बेड व्यवस्था, शौचालय एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन एवं सीटी स्कैन मशीन को जल्द रिप्लेस कर नई तकनीक से युक्त आधुनिक मशीन लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर जांच एवं इलाज उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों एवं कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सभी लंबित कार्य जल्द पूरा करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने को कहा। मौक़े पर डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर देवेश कुमार यादव, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, डॉक्टर सहित अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Bokaro News: मजदूरों के हक की आवाज बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पदोन्नत श्रमिक का हुआ सम्मान
Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
Bokaro News: स्टील प्लांट में वेंडर मीट: नगर प्रशासन के 15 प्रमुख कार्यों पर 45 वेंडरों के साथ मंथन
Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर
तमिलनाडु में सरकार गठन पर घमासान, पलानीस्वामी ने विधायकों को चेन्नई बुलाया
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विजय को मिला बहुमत का जादुई आंकड़ा
जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए
Sahebganj News: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग पर छठे दिन भी धरना जारी, बीडीओ-सीओ से वार्ता विफल