Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए

सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में कार्यक्रम

Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
(फ़ोटो)

बोकारो पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 47 मोबाइल फोन बरामद किए और सिटी थाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने इस दौरान लोगों को CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल ट्रैक करने की जानकारी भी दी।

बोकारो: पुलिस ने आमलोगों के गुम हो चुके 47 मोबाईल उनके वाजिब हकदार को वापस लौटाया है। सिटी डी एस पी आलोक रंजन के अगुवाई में नगर के सिटी थाना में आयोजित साधारण कार्यक्रम में गुम हुए मोबाइल उनके वाजिब मालिकों को वापस सौंपा गया। सिटी थाना क्षेत्र  के 33 मोबाइल, हरला थाना  क्षेत्र के 8, सेक्टर चार थाना क्षेत्र के 2, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के 3,एवं सेक्टर 6 थाना से गुम हुए एक मोबाईल उनके मालिकों को सौंपा गया। शहर में लगातार हो रहे मोबाइल गायब होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने सभी थानेदारों को साफ निर्देश दिया था कि अविलंब पोर्टल का उपयोग कर गायब हुए मोबाईल को बरामद कर उनके शिकायतकर्ता को सौंपा जाए। 

इसी क्रम में कार्रवाई के बाद पुलिस ने कुल 47 मोबाईल बरामद कर उसके मालिकों तक वापस पहुंचाया है। सिटी डी एस पी ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के बाद सरकार के CEIR पोर्टल पर जाकर उस फोन की वांक्षित जानकारी अपलोड कर दे, ऐसा करने से गुम हुए मोबाईल का इस्तेमाल होने पर उसकी पूरी जानकारी उसके मालिक सहित संबंधित थानेदार तक पहुंच जाएगी और खोए मोबाइल की बरामदगी तुरंत हो सकेगी। खोए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों में खुशी की झलक देखा गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Bokaro News: मजदूरों के हक की आवाज बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पदोन्नत श्रमिक का हुआ सम्मान
Bokaro News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 47 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
Bokaro News: स्टील प्लांट में वेंडर मीट: नगर प्रशासन के 15 प्रमुख कार्यों पर 45 वेंडरों के साथ मंथन
Koderma News: NCC कैंप का पांचवां दिन: 650 कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अनुशासन के गुर