Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश
राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने बोकारो दौरे के दौरान सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान भी किया।
बोकारो: जिला दौरे पर बोकारो पहुंचे सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार देवेश तिवारी ने विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यों की बोकारो परिसदन में क्रमवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे।
आगे, बोकारो परिसदन सभागार में आहूत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आमजनों, विशेषकर युवाओं के लिए कई कल्याणकारी एवं स्वरोजगार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।इससे पूर्व, बोकारो परिसदन पहुंचने पर सदस्य देवेश तिवारी का उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


