Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा भी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित
देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन को 25 जुलाई तक दुरुस्त करने, कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाने और बुनियादी सुविधाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।
देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला एवं भादो मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण, आवासन, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों की टेंडर प्रक्रिया और बजट आवंटन की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला विश्व प्रसिद्ध आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेला क्षेत्र में निगरानी, यातायात प्रबंधन और पार्किंग सुविधाओं को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाबा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने तथा दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ तक आने वाले बिजली के पोलों को समय पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, डीएफओ अभिषेक भूषण, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


