Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की

लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अशोक श्रीवास्तव को दिए गए कड़े निर्देश

Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
(उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत)

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की धीमी रफ्तार पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने एलडीएम और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि बिना किसी ठोस तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत न करें और स्वीकृत मामलों में त्वरित राशि भुगतान सुनिश्चित करें।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा की गयी। पीएमएफएमई योजना की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 75 के विरुद्ध कुल 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा गया है जिसमे बैंकों के तरफ से सिर्फ 4 स्वीकृत किये गये हैं।

इसपर उपायुक्त शेखावत ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आवेदकों की स्वीकृति एवं लाभुकों के खाते में राशि भुगतान करने के कार्य में तेज़ी लाने की बात कही। बैठक में बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा  योजना अंतर्गत अबतक जिले में 909 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। बैंक वार लंबित पड़े आवेदनों का रीव्यू किया।

कम प्रगति पर डीसी ने जताया असंतोष 

ऋण वितरण की धीमी रफ्तार पर जिला दंडाधिकारी शेखावत ने सख्त असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वीकृत हो चुके मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि पलामू में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और यह तभी संभव है जब विभिन्न बैंकों का इसमें अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।

उन्होंने बैंकों को बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत करने से बचने की बात कही। इस अवसर पर जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह, एलडीएम अशोक श्रीवास्तव, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि समेत उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर