Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बकरीद पर्व के मद्देनजर चास प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों (आजाद नगर, सुल्तान नगर, चीरा चास आदि) का सघन दौरा कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। शांति और भाईचारे का माहौल सुनिश्चित करने के लिए डीसी ने चास बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार और सीओ सेवा राम साहू को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और दोनों समुदायों से नियमित संवाद बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया है।
बोकारो: मंगलवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने चास प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड के मुस्लिम मोहल्ला आजाद नगर, सुल्तान नगर, गौश मोहल्ला, कादरी मोहल्ला भर्रा, इमामनगर जामा मस्जिद, रांची मोहल्ला अलीनगर, चीरा चास, पिंडरगेड़िया, तेलगड़िया, सोलागडीह ईदगाह एवं पिंड्राजोरा के नारायणपुर मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने बकरीद पर्व के दौरान नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
