Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

बाल कल्याण समितियों के समक्ष लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा

Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
(फ़ोटो)

रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना कार्यालय की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पोषण ट्रैकर, आभा आईडी, अपार आईडी केवाईसी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया।

रामगढ: प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय की समीक्षा की गई।समीक्षा बैठकों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे वास्तविक लाभार्थियों (विशेषकर वंचित और जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं) तक बिना किसी बाधा के पहुँचें। समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी ने कहा की पोषण ट्रेकर, आभा आईडी,अपार आईडी केवाईसी तथा सभी इंडीकेटर को शत प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। 

इसके पश्चात पालना घर का निरीक्षण किया एवं मातृवंदना योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी सेविका को लाभुक का आवेदन देने तथा डेली मॉनिटरिंग करते हुए उपस्थिति बढ़ाने एवं एचसीएम डालने का निर्देश दिया गया।साथ ही उनके द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले गर्म पका भोजन और टेक-होम राशन की समीक्षा की गई।

इसके अलावे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, और किशोरी बालिकाओं के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्य और उपलब्धियों की जांच की गई जिसमे शत प्रतिशत सटीक पाई गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय रामगढ़ में नव पदस्थापित सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं तथा कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई, जिसमें समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।केंद्रों के सुचारू संचालन, भवनों की स्थिति, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावे मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समितियों के समक्ष लंबित मामलों पर चर्चा की गई।प्रशासनिक स्तर पर सेविकाओं-सहायिकाओं के कार्य, मानदेय और लंबित भुगतानों को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिये गए।समीक्षा के दौरान ज्योतशना हेंब्रम, डीपीए सुधाकर केसरी, प्रभारी सीडीपीओ आशुतोष कुमार राय, प्रखंड समन्वयक सह प्रभारी महिला पर्यवेक्षिका  अपर्णा कुमारी, पालेय किस्कू, पुष्पा कुमारी, सोनम कुमारी, लिपिक आदित्य कुमार मिश्रा, सुषमा कुमारी , सभी महिला प्रवेक्षिका, सभी सेविका व सहायिका उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी  Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह