Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई

Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
(फ़ोटो)

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में बकरीद पर्व के मद्देनजर शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान डीसी ने जिले में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की बात कहते हुए नागरिकों से सौहार्द की अपील की। वहीं एसपी डॉ. बिमल कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह: ईद-उल - जुहा (बकरीद) के मद्देनजर  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने कहा कि ईद उल जुहा(बकरीद)के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ साथ अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गईं हैं।

बेहतर समन्वय, सद्भाव, आपसी सौहार्द के साथ  शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाना जिले के प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य के रूप में समझें। जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है साथ ही  आम लोगों से अपील किया कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में त्यौहार मनाएं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व - त्योहारों को मनाना हमारी सामाजिक ही नहीं नैतिक जिम्मेदारी भी है। 

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों का हमेशा से प्रशासन को सहयोग मिलता रहा है और सामूहिक भागीदारी से त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। सोशल मीडिया  पर किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: वन विभाग का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, पीरटांड़ के जंगलों में सुरक्षित भेजे गए 28 जंगली हाथी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन
Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार
Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च