Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ

बैंक एसएससी और रेलवे परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष संचालन

Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
(फ़ोटो)

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा विस्थापित और परिधीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए छह महीने का पूर्णतः निःशुल्क कॉम्पिटिटिव कोचिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रतिष्ठित महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में 87 महिलाओं सहित 300 छात्र बैंक, एसएससी और रेलवे की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें फ्री वाई-फाई, स्टडी मटेरियल और मेंटरशिप जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इस पहल के तहत अब तक 12 छात्र सफल हो चुके हैं और जून-जुलाई 2026 में होने वाले मेगा प्लेसमेंट ड्राइव से अन्य छात्रों को भी रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

बोकारो: स्टील प्लांट के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 300 अभ्यर्थियों का नामांकन किया गया है। यह कोचिंग कार्यक्रम बैंक, एसएससी, रेलवे तथा अन्य समान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित किया जा रहा है।नामांकित कुल 300 अभ्यर्थियों में 87 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं जबकि शेष अभ्यर्थियों का चयन विस्थापित परिवारों से तथा बोकारो के परिधीय क्षेत्रों से किया गया है। 

कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 12 अभ्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर चुके है। जून एवं जुलाई 2026 में आयोजित होने वाले मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से भी अन्य अभ्यर्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलने की संभावना है।उल्लेखनीय है कि महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान है तथा इसका उत्कृष्ट सफलता रिकॉर्ड रहा है।

यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा छह माह की अवधि में पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है। सप्ताह में छह दिन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं। विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री, वाई-फाई सुविधा युक्त आधुनिक अध्ययन कक्ष, नियमित मॉक टेस्ट एवं मेंटरशिप सपोर्ट जैसी सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बीएसएल की यह पहल परिधीय एवं विस्थापित क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का प्रयास है। प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के माध्यम से युवाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का अवसर प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: हादसे के बाद बेसहारा हुए तीनों मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी  Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह