गैस चूल्हा दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार, मधुपुर पुलिस ने दबोचा
चांदवारी स्थित दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया गांजा
देवघर जिले के मधुपुर में पुलिस ने गैस-चूल्हा की दुकान में गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने चांदवारी स्थित दुकान में छापा मारकर 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया।
देवघर: मंगलवार को पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर गैस चूल्हा की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदवारी स्थित मधुपुर–पथरौल मुख्य सड़क के समीप मो. जुनैद आलम अपनी गैस-चूल्हा दुकान में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. जुनैद आलम (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता स्व. अताउल शेख, निवासी लालगढ़, वार्ड नंबर-09, मधुपुर थाना क्षेत्र, जिला देवघर के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास शून्य पाया गया है। वहीं छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, पु.अ.नि. अशोक कुमार, पु.अ.नि. शौकत खान तथा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
