पानी-बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम
झारखंड में अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बननी तय: आदित्य साहू
रांची में पानी और बिजली संकट को लेकर भाजपा ने जोरदार घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन किया। जिला स्कूल मैदान से समाहरणालय तक निकले इस मार्च में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रांची: पूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली के भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी–बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसी ज्वलंत मुद्दे को लेकर झारखंड भाजपा के महिला-पुरुष कार्यकर्ता पिछले सप्ताह भर से राज्य के विभिन्न जिलों में माथे पर मटकी लेकर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन कर राज्य सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने को लेकर आंदोलनरत हैं।
इसी क्रम में आज राजधानी रांची में भाजपा रांची जिला के संयुक्त तत्वावधान में बिजली-पानी संकट को लेकर जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से जिला समाहरणालय तक घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिलों के हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़कों पर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर भाजपा का यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर झारखंड ठप्प करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता देवता होती है, जो गद्दी पर बैठाना जानती है तो गद्दी से उतारना भी जानती है।
साहू ने कहा कि आज काफी गर्मी के बावजूद सड़कों पर उतरी यह भारी भीड़ राज्य सरकार की नाकामी के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग एसी में बैठकर जनता की परेशानी का मजा उठा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे राज्य में पानी और बिजली की भारी दुर्दशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन की राशि का दुरुपयोग किया गया है और राज्य सरकार घोटालों में लिप्त है।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि राज्य सरकार जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है और केवल वादे किए गए हैं, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
