शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन
JTET नियमावली पर बढ़े विवाद के बीच झारखंड सरकार ने बनाई विशेष समिति.

JTET 2026 में क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर बढ़ते विवाद के बीच झारखंड सरकार ने नियमावली की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय समिति बनाई है।

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) से भोजपुरी, मगही और अंगिका को हटाए जाने को लेकर बने विवाद के बीच राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने और नियमावली में जनजातीय या क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने अथवा हटाने के संबंध में सुझाव देने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है।

इस समिति की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर करेंगे। समिति में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित भाषा संबंधी प्रावधानों का अध्ययन करेगी और अपनी अनुशंसा सरकार को देगी। बैठक के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

Read More.. Koderma News: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू, उपायुक्त और एसपी ने खुद को किया रजिस्टर

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ramgarh News: नौकरानी ने इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद Ramgarh News: नौकरानी ने इलाज के लिए रखे 22 लाख रुपये पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद
Palamu News: कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
Pakur News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा होटल एवं किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: खनिज माफिया पर प्रहार: पाकुड़ में फर्जी चालान पर स्टोन चिप्स ढोता हाइवा जब्त
Pakur News: समाहरणालय में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Pakur News: समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान
Palamu News: उपायुक्त की बड़ी बैठक: भूमि हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी, दो बड़े अधिकारियों को शोकॉज
Giridih News: इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Palamu News: भारत जनगणना 2027 की शुरुआत, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया स्व-गणना पंजीकरण
Giridih News: डीसी का जनता दरबार: जमीन विवाद और पेंशन की समस्याओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
Giridih News: सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई: डीटीओ ने जब्त किए तीन भारी वाहन, जीटी रोड पर मचा हड़कंप